ए बी पी न्यूज़

राजस्थान पत्रिका

दैनिक हिन्दुस्तान

एन डी टी वी ख़बर

दैनिक जागरण

नवभारत टाइम्स

द झारखंड न्यूज.कॉम

शनिवार, 26 दिसंबर 2009

शिबू सोरेन होगे झारखंड के नये मुख्यमंत्री: 81 सदस्यीय विधानसभा मे 44 विधायको ने राज्यपाल के सामने दावा ठोंका

जैसा कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही यहाँ तय लग रहा था कि झामुमो सुप्रीमो शीबू सोरेन सोरेन के नेत्रित्व मे मुख्यतः झामुमो,भाजपा,आजसू की सरकार बनेगी. हुआ भी ठीक वैसा ही.आज निर्धारित समय ठीक 3 बजे श्री सोरेन पूर्ण बहुमत के साथ राज्यपाल भवन पहुँचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया. झामुमो की ओर से गुरूजी के पुत्र विधायक हेमंत सोरेन ने 18 झामुमो विधायको,भाजपा की ओर से विधायक रघुवर दास ने 18 भाजपा विधायको तथा आजसू की ओर से खुद पार्टी सुप्रीमो विधायक सुदेश कुमार महतो ने 5 विधायको की सूची महामहिम राज्यपाल श्री शंकरनारायणन को सौंपी.इसके आलावे निर्दलीय विधायक मधु कोडा सरकार मे शिक्षामंत्री रहे श्री बन्धु तिर्की ने भी अपना लिखित समर्थन पत्र सौंपा. तकनीकी कारणो से भाजपा के चुनाव सहयोगी जदयू के दोनो विधायक सशरीर समर्थन पत्र नही सौंप पाये. बाद मे फैक्स द्वारा जदयू के ओर से समर्थन पत्र सौंपी गई है. उल्लेखणीय है कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा मे बहुमत हेतु 41 विधायको की समर्थन की जरूरत है.और श्री सोरेन के समर्थन मे कुल 44 विधायको का समर्थन प्राप्त है.

इस अवसर पर भाजपा नेता करूणा शुक्ला,यशवंत सिन्हा,अर्जून मुंडा,सुधीर महतो आदि के अलावे सभी 42 विधायक सशरीर भी मौजूद थे. समर्थन पत्र मिलने के बाद राज्यपाल ने अपने तीनो प्रमुख सलाहकारो महाधिवक्ता से सलाह मशविरा लेने के बाद शीघ्र ही सरकार बनाने का निमंत्रण देने की बात कही

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें